Wednesday, 29 April 2026
Breaking News
रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया
पंजाब Trending

किसान नेता गुरचरण सिंह को विभिन्न नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
माइनिंग माफिया द्वारा कत्ल किए गए गांव बडाना के किसान नेता गुरचरण सिंह के अतिंम अरदास गांव के गुरुद्वारा साहिब में की गई।
इस अवसर पर किसान यूनियन उग्राहा के राज्य महासचिव सुखदेव सिंह कोकरी, जिला प्रधान गुरचरण सिंह टोहडा, ब्लाक प्रधान लखविंदर सिंह हैप्पी सहित विभिन्न शख्सियतों और स्थानीय निवासियों ने किसान नेता गुरचरण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की।
इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने गुरचरण सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद उनके परिवार को 2 लाख रुपये का चेक सौंपते हुए कहा कि गुरचरण सिंह का बेटा जो डेराबस्सी फायर ब्रिगेड में डीसी रेट पर कार्यरत है उसे पक्का करने के लिए फाईल तैयार कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को भेज दी गई है। खनन माफिया को रोकने के लिए गुरचरण सिंह की प्रशंसा करते हुए विधायक ने कहा कि इलाके और गांव के लिए उनके मन में हमेशा सच्ची सोच और नेक विचार रहे हैं।