Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब Trending

कुत्तों ने एक महिला दो बच्चों को काटा, आवारा कुत्तों की दहशत बढ़ी, लोगों में सहम का माहौल

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
शनिवार को आवारा कुत्ते ने महिला सहित तीन लोगों को काट लिया, जिनमें से दो बच्चे थे। इसके बाद तीनों को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में इंजेक्शन लगवाए गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रोनी मोहल्ले में कुत्तों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई है। यह आवारा कुत्ते ढूंढ के रूप में सारा दिन इधर-उधर घूमते रहते हैं। जिस में से एक कुत्ता पागल हो गया था जिस ने शनिवार को पूजा नाम की एक युवती को काट लिया और उसके बाद एक छोटी युवती व एक युवक को काट लिया। लोगों ने बताया की एक पागल कुत्ते ने आज तीन लोगों को काटा है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है और यह पहला मामला नहीं है कि किसी पागल कुत्ते ने लोगों को काटा हो। पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार नगर कौंसिल डेराबस्सी को की जा चुकी है लेकिन अभी तक इसका कोई ठोस हल नहीं निकाला गया। कुत्तों के डर से लोगों ने बाहर निकलना बंद कर दिया है। इसका ज्यादातर असर बच्चों का बुजुर्गों पर दिखाई दे रहा है। जो लोग शाम के समय शहर के लिए निकलते हैं वह भी डर के साए में होते हैं और अपने साथ डंडा या रोड लेकर चलते हैं। वही लोगों ने बताया कि एक तरफ यह आवारा इसलिए घूमते रहते हैं क्योंकि कुछ पशु प्रेमी इनके हक में आकर खड़े हो जाते हैं। जिस कारण यह समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लावारिस कुत्तों ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। इसके अलावा शहर में सैकंडे लावारिस कुत्ते घूम रहे हैं जो लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं और नगर काऊंसिल डेरा बस्सी इनका कोई ठोस प्रबंध करने में असफल नजर आ रही है। जिस ओर काऊंसिल को ध्यान देना चाहिए।
रोनी मोहल्ले में टीम साथ के साथ भेज दी थी, जो लावरिश कुत्तों को पकड़ने में लगी हुई है। काऊंसिल समय समय पर यह कार्रवाई करती रहती है और यह न जाने दुबारा कहां से आ जाते हैं। हम इनका स्थाई हल करने पर काम कर रहे हैं।
—आशु उपनेजा, प्रधान नगर काऊंसिल।

0 Comments