Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी
पंजाब Trending

खुले पड़े सीवरेज के गड्डे में गिरने से युवक को लगे 6 टांके

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पभात निवासी एक युवक सीवरेज के खुले पड़े गड्डे में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के कान पर 6 टांके लगे है। यह हादसा नगर काऊंसिल की लापरवाही से हुआ है। क्योंकि काऊंसिल द्वारा यहां सीवरेज लाइन डाली जा रही है। काम के चलते ठेकेदार के वर्करों द्वारा काम होने का कोई भी निशान नही लगाया गया था। घायल दिशू वर्मा पभात का रहने वाला है और उसने बताया कि उनके घर पर कोई गेस्ट आ गए थे तो रात करीब साढ़े दस बजे व अपने गांव से जीरकपुर के लिए सामान लेने के लिए निकला था। जैसे ही वह पभात रोड पर जरनेल इंकलेव के पास पहुंचा तो अंधेरे में सीवरेज के लिए खोदा गया करीब चार फीट गहरा गड्डा जिसमें सीमेंट के पाइप भी पड़े थे, उस में जा गिरा। गड्ढा बड़ा होने के कारण उसका बाइक पूरी तरह उसमें समा गया था और जैसे ही उसने चीखना चिलाना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला। दिशू वर्मा ने बताया कि गड्डे के आगे किसी भी तरह का कोई साइन या निशान नहीं था, कोई बेरीगेड नहीं था और न ही चमकीली टेप या रस्सी थी। अगर इनमे से कुछ भी होता तो शायद यह हादसा ना होता।   (SUBHEAD)
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बुधवार की रात यह हादसा हुआ था। लेकिन काऊंसिल अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। लोगों ने कहा कि नगर काऊंसिल के अधिकारी क्या किसी बड़े हादसा का इंतजार कर रहे हैं। नगर काऊंसिल को चाहिए था कि हादसे के तुरंत बाद उसके आगे बेरीगेड या रस्सी आदि जरुर लगानी चाहिए थी।

मामले की जानकारी मुझे है, लड़के को टांके भी लगे थे। मैंने अगले दिन ठेकेदार को बेरीगेड व रस्सी या चमकने वाली टेप लगाने को कहा था। ताकि दुबारा कोई हादसा न हो। यदि उन्होंने फिर भी लापरवाही बरती है तो मैं चैक करवा लेता है। यदि जरूरत पड़ी तो लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर

0 Comments