Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

खेतों में खड़ी कार से संदिग्ध हालत में मिला युवती का शव

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
मैकडी चौक से गांव शताबगढ़ के पास खेतों में एक कार से युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शव लाल रंग की पोलो कार की पिछली सीट पर पड़ा था, जिसके होंठ नीले थे। शव पर किसी तरह की चोट का निशान नहीं है। पास ही धर्मकांटा पर काम करने वाले काका राणा नाम के शख्स ने एक युवक को कार मौके पर छोडक़र भागते हुए देखा। सुनसान एरिया में कार खड़ी देख काका राणा को शक हुआ और उसने जब कार की जांच की तो पिछली सीट पर युवती बेसुध लेटी हुई थी। वारदात दोपहर 2.10 की बताई जा रही है। काका राणा ने पंच गुरप्रीत सिंह को फोन कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद ढाई बजे पंच ने पुलिस को कंट्रोल रूम पर मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद एसएचओ दीपइंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पहुंचे जिन्होंने लाश को अपने कब्जे में लिया और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
कार में शव मिलने के बाद आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए। वारदात से 30 मीटर दूर शराब का ठेका है, जहां अहाते पर डेराबस्सी का रहने वाला जानम कुमार काम करता है। जानम ने ही शव की पहचान की। मृतका की पहचान 30 वर्षीय निशा राणा निवासी कालेज कालोनी डेराबस्सी के रूप में हुई है। जानम कुमार का घर भी मृतका के घर के पास ही है। बताया जा रहा है कि मृतका का एक भाई फौज में है। मृतका डेराबस्सी में अपने मां-बाप के साथ रहती थी। जानम ने कहा कि उसने कई बार मृतका को ठेके पर शराब खरीदते देखा है। पोलो गाड़ी मृतका निशा राणा की बताई जा रही है।
हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि मृतका की मौत कैसे हुई, लेकिन पुलिस यह मान कर चल रही है कि मृतका की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। वहीं, मृतका को हार्ट अटैक आने का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। वीरवार को मृतका पोस्टमार्टम किया जाना है जिसके बाद ही पुष्टि होगी कि निशा राणा की मौत का असल कारण क्या है।

पुलिस ने लाश को मार्चरी में रखवाया है। नशे की ओवरडोज या हार्ट अटैक से मौत हुई यह अभी साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण साफ होगा। फिलहाल पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है जो गाड़ी खेतों में छोडक़र भागा।
— दीपइंदर बराड़, एसएचओ थाना जीरकपुर