Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

खेतों से कंटेनर चोरी के आरोप में आरोप में केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उनकी जमीन में से कंटेनर चोरी करने के आरोप में दो लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने जिन लोगों को इस मामले में नामजद किया है उनका शिकायतकर्ता के साथ इसी जमीन को लेकर एसडीएम डेराबस्सी के पास जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुलदीप कौर और उनके पति कुलदीप सिंह व अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 379 व 120 बी के तहत केस दर्जकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस केस में फिलहाल पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नही की है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता जगतार सिंह निवासी सैक्टर 21 पंचकुला हाल निवासी किशनपुरा ने बताया कि वह खेतिबाड़ी का काम करता है और किशनपुरा में डीपीएस स्कूल के नजदीक 17 बिघे जमीन का विवाद कुलदीप कौर के साथ डेराबस्सी एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। मैंने अपनी जमीन में दो कंटेनर रखे हुए थे, जिस में खेतीबाड़ी में इस्तेमाल करने वाले औजार रखे हुए थे और मेरी लेबर भी उसी में रहती थी। जब मैं अपने खेत में चक्कर मारने के लिए गया तो खेत में दोनों कंटेनर मौजूद नही थे और झोपडी व गेट भी गायब था। मुझे पूरा शक है कि यह कंटेनर व बाकी समान कुलदीप कौर उसके पति कुलदीप सिंह ने ही किसी से चोरी करवाए है। जिनकी शिकायत ढकोली थाने में दर्ज करवा दी गई है।
मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्जकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।