Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बाल बाल बची सवारियां

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पटियाला रोड से पभात जाने वाले रास्ते पर गड्ढे में जंप लगने कारण एक ई-रिक्शा पलट गया, स्थानीय दुकानदारों की मदद से यात्रियों को ई-रिक्शा से सुरक्षित बाहर निकाला गया और ई-रिक्शा को खड़ा किया गया। गनीमत यह रही कि यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। रिक्शा में सवार यात्री बाल-बाल बच गए। महिला सवारी के साथ बच्चा भी बैठा था, जो रिक्शा पलटने से सहम गया था। वहीं शहर की सड़कों पर बने गहरे गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पटियाला रोड से नीचे उतरते समय सड़क पर बहुत गहरा गड्ढा बना हुआ है जिसमें गिरकर यह हादसा हुआ है। इसके इस सड़क पर ऐसे अनेकों गड्ढे हैं जिस ओर काऊंसिल अधिकारी ध्यान नही दें रहे हैं। रोजाना चलने वाले लोगों को तो पता होता है कि गड्ढा कहां पर है लेकिन जो लोग कभी कभार आते है वह हादसों का शिकार बन जाते हैं।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यहां आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। जिस पर कोई ध्यान नही दें रहा। रोजाना दोपहिया चालक के साथ घटनाएं होती ही रहती हैं। बरसातों के कारण शहर में हर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं लेकिन सड़क निर्माण को लेकर नगर काऊंसिल के अधिकारी गंभीर दिखाई नही दे रहे है।