Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

गांव के पास फिर दिखाई दिया तेंदुआ, फैली दहशत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
देर शाम अमलाला गांव के नजदीक बीड़ के पास एक तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने गुरुद्वारा साहिब में अनाउंसमेंट कर लोगों को घरों से बाहर ना निकलने की अपील की। ग्रामीणों ने बताया कि डेराबस्सी से गांव की ओर जाने वाली सड़क पर कराला गांव के लोगों ने एक तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखकर उनकी सांसें थम गईं। गांव के पास सड़क से एक तेंदुआ बीड़ में घुस रहा था। इसकी जानकारी उन्होंने अमलाला के ग्रामीणों को दी। (MOREPIC1)
उल्लेखनीय है कि यह गांव छतबीड़ चिड़ियाघर के पीछे स्थित है। उक्त क्षेत्र में तेंदुआ पहले भी देखा गया था, तब जंगलात विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया। अगस्त महीने में भी इस गांव के पास एक तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली थी। इससे पहले सूचना मिली थी कि जनेतपुर गांव के पास खेतों में काम कर रही महिलाओं ने तेंदुआ देखा था।