Thursday, 23 July 2026
Breaking News
25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु
पंजाब Trending

गांव जवाहरपुर फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
यहां के नजदीकी गांव जवाहरपुर में बीती रात चोर कलसी इं‌जीनिरिंग फैक्टरी से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके का दौरा करते हुए सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक जगजीत सिंह कलसी ने बताया कि उसकी गांव जवाहरपुर में कलसी इंजीनियरिंग के नाम फैक्टरी है। जहां वह अलग अलग मशीनों के पार्ट बनाता है। यह पार्ट पित्तल, तांबा सहित अन्य मेटल के बनाता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात को वह रोजाना की तरह फैक्टरी को बंद कर गया था। बीती रात करीब 11 बजे उसकी फैक्टरी में तीन चोर दाखिल हुए। जो फैक्टरी की बाहरी दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए व अंदर उन्होंने जिस कमरे में कीमती सामान पड़ा था उसके गेट की चादर फाड़ कर अंदर पड़ा कीमती सामान चोरी कर लिया। चोर फैक्टरी के अंदर मशीनों के पार्ट बनाने के लिए रखा पित्त्ल, तांबा, जनरेटर का कीमती सामान सहित कंपयूटर व अन्य सामन चोरी कर ले गए। चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए कंबल ओढ़े हुए थे व हाथों में रोशनी के लिए टार्च व डंडे पकड़े हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका कुल छह से सात लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। जिस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है।
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुुरु कर दी है।