Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़
पंजाब Trending

गांव पभात की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में पड़ते गांवों की हालत बहुत खराब चल रही है। जीरकपुर से पभात जाने वाली सड़क की हालत इतनी बदतर है कि कोई यह नहीं कह सकता कि यह पंजाब की अमीर नगर काऊंसिल का गांव है। पभात रोड पर पड़ती देव कॉम्पलेक्स से लेकर पभात गांव तक सड़क कि हालत इतनी खराब है कि लोगों के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हुआ पड़ा है। यदि वाहन इस ओर से निकाला जाए तो वाहन फंस जाता है और वाहन को नुकसान भी होता है। पभात गांव की आबादी 2500 से 3000 के करीब है और इसके आसपास करीब दो दर्जनों सोसाइटियां भी पड़ती हैं जो इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इसके इलावा पभात के साथ लगते एयर पोर्ट की दीवार के साथ—साथ गोदाम एरिया से एक रोड निकलता है। जिसे लोग चंडीगड़ जाने के लिए शार्ट कट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यहां भी करीब ढाई से तीन फीट गहरे और करीब 5 से 6 फीट चौड़े गड्ढे पड़ गए हैं। जिस कारण लोग यहां से निकलने में गुरेज करते हैं। इसके इलावा लोगों को पभात जाने के लिए नाभा गांव से घूम कर आना पड़ता है, जो करीब 5 से 6 किलोमीटर का लंबा चक्कर है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हम पिछले ढाई सालों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। पहले सड़क को खोदकर ड्रेन डाली गईं जिसे एक साल का समय लगा और उसके बाद अब पिछले डेढ़ साल से रोड टूटा पड़ा है लेकिन उसे ठीक नहीं किया गया। लोगों ने बताया कि वे परेशान हो चुके हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नही हो रही।
बरसात के कारण पानी भरा है, बाकी मैं टीम भेजकर चैक करवा लेटा हूं।
— मुकेश राय, एम ई नगर काऊंसिल जीरकपुर