Wednesday, 29 July 2026
Breaking News
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम गुरु रविदास नॉर्थ ज़ोन गर्ल्स वॉलीबॉल ट्रॉफी का करेंगे अनावरण पंजाब को इंग्लैंड, फिनलैंड, न्यूजीलैंड आइसलैंड बनाने की जगह आप सरकार ने बना दिया धरना-लैंड, नशा-लैंड, गैंगस्टर-लैंडः ढिल्लों  गुरु रविदास ट्रॉफी: पहला नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज टूर्नामेंट 18 अगस्त से पंचकूला में संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब Trending

गांव में चीता देखे जाने के बाद क्षेत्र में दहशत, लगाया पिंजरा, टीम तैनात

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
गांव जनेतपुर क्षेत्र में वीरवार को सुबह 11 बजे के करीब खेतों में एक महिला व कुछ बच्चों द्वारा चीता देखे जाने के बाद दहशत का माहौल बन गया है। गांव निवासियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने वाइल्ड लाइफ विभाग को सूचित किया।
हरकत में आए वाइल्ड लाइफ विभाग ने लोगों को घर से बाहर ना निकलने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने चीता को पकडऩे के लिए खेतों में एक पिंजरा लगा दिया है। वाइल्ड लाइफ विभाग ने पुलिस टीम के साथ-साथ अपनी टीम भी तैनात कर दी है। पुलिस ने लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा है। वन रेंज आफिसर बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस का फोन आया था जिसके आधार पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। सर्च टीम को क्षेत्र में कहीं भी चीते के पांव के निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह चीता ही था या कोई और जानवर। उन्होंने कहा कि किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लिया जा रहा है। टीम को तैनात कर दिया गया है और पिंजरा लगा दिया गया है।