Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

गांव संगोढ़ निवासी ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी: संगोढ़ गांव निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने जानसुई नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 42 वर्षीय सुभा सिंह के रूप में हुई है। आरोपी बरवाला इलाके में प्रॉपर्टी का काम करता था। जानकारी अनुसार मृतक सुबह अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। दोपहर में वह नहर में कूद गया। परिजन ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से उसके शव को बाहर निकलवाया और सिविल अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष जसकनवाल सिंह सेखों ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने बरवाला इलाके में सौदा करने की बात कही है। उस सौदे (जमीन) को आगे नहीं बेचा जा रहा था पार्टी वह उसे बेचने का दबाव बना रही थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन पर काफी दबाव डाला जा रहा था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे और उन्होंने तंग आकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments