Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

गांवों में 'नल जल मित्र प्रोग्राम' होगा शुरू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब के सभी गांवों में 'नल जल मित्र प्रोग्राम' जल्द शुरू किया जा रहा है। जल स्पलाई और सैनीटेशन विभाग ने कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से 'नल जल मित्र' लिए एक मल्टी स्किलिंग कोर्स विकसित किया है। कोर्स करने वाले से कोई फीस नहीं ली जाएगी। इसका खर्च सरकार उठाएगी।
इस संबंधी जानकारी देते हुए जल स्पलाई एवं सैनीटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य गांवों के स्थानीय लोगों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करना है ताकि वे जल स्पलाई योजनाओं को बढिया ढंग से चला सकें। इस कोर्स को पूरा करने वाला व्यक्ति छोटी मुरम्मत और संभाल करने में सक्षम बन सकता है। कोर्स करने वाले व्यक्ति को ग्रामीण स्तर पर ही रोजगार मिलने की संभावना होगी।  (SUBHEAD)
यह कोर्स 510 घंटे का है। 'नल जल मित्र प्रोग्राम' से पंजाब के लगभग 12000 गांवों की ग्राम पंचायतों में ग्राम स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए स्थानीय लोगों को तकनीकी शिक्षा विभाग से प्लंबिंग, बिजली के काम, पंप संचालन आदि में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण प्रोग्राम को इसी साल मार्च तक शुरू करने की योजना है।
इस प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए गांवों की ग्राम पंचायतें अपनी जल स्पलाई योजना के रख-रखाव काम के लिए एक स्थानीय व्यक्ति को नामित करेंगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम एक व्यक्ति को 'नल जल मित्र' प्रशिक्षित करने की व्यवस्था है।
जिक्रयोग्य है कि जल जीवन मिशन तहत हर ग्रामीण घर तक पानी की उपलब्धता करवाई जा रही है। पंजाब के ’यादातर गांवों में ग्राम पंचायतें जल और स्व‘छता कमेटी (जी.पी.डब्ल्यू.एस.सी) से जल आपूर्ति योजनाओं के रख-रखाव और प्रबंधन का कार्य करती है। इन योजनाओं का लंबे समय तक ठीक ढंग से चलते रहने के लिए स्थानीय स्तर पर कौशल मानव संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पंजाब के सभी गांवो में 'नल जल मित्र प्रोग्राम' लागू किया जाना है।