Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब

गोपीचंद कॉलेज के 'भाषा मंच विभाग' द्वारा 'पंजाबी माह-2022' समारोह का आयोजन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पंजाब सरकार के निर्देशानुसार 7 नवंबर से 12 नवंबर तक स्थानीय गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज के प्राचार्या डॉ रेखा सूद हांडा के निर्देशन में डीन, यूथ वेलफेयर विभाग व कन्वीनर, कॉलेज भाषा मंच विभाग डॉ शकुंतला मिड्ढा के नेतृत्व में कॉलेज भाषा मंच की ओर से पंजाबी माह-2022 समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
डॉ शकुंतला मिड्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विरासती व साहित्यिक मुकाबले करवाए गए। लगभग 250 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के आंतरिक व मंच पर प्रस्तुतीकरण संबंधित प्रतिभा को उजागर करना रहा।
इस कार्यक्रम में पंजाबी भाषा से संबंधित पीड़ी मेकिंग, रस्सा मेकिंग, इनू मेकिंग, परांदा मेकिंग, गुड़िया पटोले ,नाला मेकिंग, मिट्टी के खिलौने, कविता उच्चारण, भाषण प्रतियोगिता, कविश्री गायन, मुहावरेदार वार्तालाप, सुंदर लिखाई मुकाबला, प्रश्नोत्तरी इत्यादि मुकाबले शामिल रहे।
परिणामानुसार सुंदर लिखाई मुकाबले में छात्रा अरमान ने प्रथम स्थान, कविश्री मुकाबले में छात्रा सिमरन,अनु,नवजोत ने प्रथम स्थान, मुहावरेदार वार्तालाप में शुभनीत, कारणदीप, प्रभप्रीत ने प्रथम स्थान, भाषण प्रतियोगिता में महकदीप ने प्रथम स्थान, कविता उच्चारण मुकाबले में छात्रा पुष्पा ने प्रथम स्थान,
लोकगीत मुकाबले में हरप्रिया व जसकरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं हेरिटेज प्रतियोगिताओं के इनू मेकिंग मुकाबले में छात्रा सुमन, पीढ़ी मेकिंग मुकाबले जशनदीप, गुड्डियां पटोले में छात्रा प्रियंका ने प्रथम स्थान, परांदा मेकिंग में छात्रा कनू ने प्रथम स्थान हासिल कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
समस्त विजेता छात्राओं को प्राचार्या तथा भाषा विभाग, फाजिल्का द्वारा मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।