Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

घर को जाते मार्ग पर दीवार निकाल किया मार्ग अवरुद्ध

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
उपमंडल के गांव दुतारावाली की ढाणी बगड़िया में रहने वाला एक परिवार अपने ही घर में बंधक बन कर रहने को मजबूर है। ढाणी में बने इस घर के आगे कुछ लोगों ने सरकारी खाल की पुली तोड़ कर निकलने वाली सड़क पर करीब 3 फुट की दीवार खड़ी कर दी ताकि परिवार घर से न निकल सके। सरकारी पुली तोड़ने की शिकायत करीब 1 माह पहले थाना बहाववाला पुलिस को दी गई, मगर आज तक पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब करीब 1 सप्ताह पहले घर के आगे निकलने वाले रास्ते पर इन लोगों ने करीब 3 फुट की दीवार खड़ी कर दी।
शिकायतकर्ता ढाणी बगड़िया निवासी आलोक कुमार पुत्र इंदरजीत ने बताया कि उसकी ढाणी में ही जमीन है और यही उसका घर भी बना हुआ है। उनके ही परिवार के लोग अंकित कुमार पुत्र सुरेंदर कुमार व मुकेश कुमार पुत्र विष्णुदत ने पहले उनके घर को आते मुख्य रास्ते पर बनी सरकारी खाले की पुली मुरबा नबर 141/11/142/06 को तोड़ दी और फिर उसी पुली के साथ सड़क पर दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया। इस संदर्भ में इंसाफ के लिए उन्होंने थाना बहाववाला में एक प्राथर्ना पत्र दिया जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है।
पीड़ित आलोक कुमार ने बताया कि उनकी 85 वर्षीय माता रामस्नेही दिल की मरीज है। रात बिरात अगर उनकी तबियत बिगड़ती है तो वे उन्हें कैसे घर से बाहर लेकर जाएंगे। रास्ता बंद होने के कारण वे घर में ही कैद होकर रह गए है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ दिलाने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी की यदि रास्ता न खुलवाया गया तो वे ढाणी निवासियों को साथ लेकर संघर्ष शुरू करेंगे।
इस संबंध में जब थाना बहाववाला के प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया उनके ध्यान में यह मामला है। जल्द ही इस मामले में बनती करवाई कर परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।