Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

चलती गाड़ी को लगी आग, बाल बाल बच्चे कार चालक

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बुधवार शाम करीब सवा सात बजे एक गाड़ी को आग लग गई और पुलिस ने धुआं देखकर गाड़ी रोकने का इशारा किया तो कार चालक पुलिस के डर से गाड़ी भगा ले गए और गाड़ी एक किलोमीटर दूर जाकर आग की लप्टो में घिर गई। कार में सवार दोनों युवक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। ट्रैफिक पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया और आग बुझाई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जब तक गाड़ी का इंजन पूरी तरह जल चुका था। हालंकि गाड़ी का पिछले हिस्से तक आग नही पहुंची और न ही कोई जानी नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो युवक गाड़ी से उतर कर भाग गए है।
वहीं ट्रेफिक मुलाजिम ने बताया कि गाड़ी जीरकपुर से आ रही थी, जिसमें दो युवक सवार थे। जैसे ही उन्होंने सिंगपुरा चौक से जीरकपुर की तरफ यू—टर्न लिया तब गाड़ी से धुआं निकलता देख उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्हें लगा कि पुलिस उन्हें जांच के लिए रोक रही है, वे गाड़ी को भगा ले गए और करीब एक किलोमीटर आगे जाकर जब आग ज्यादा हुई तो वह गाड़ी सड़क से नीचे उतारकर मौके से फरार हो गए। जब हम गाड़ी के पीछे पीछे मौके पर पहुंचे तो वहां दोनों युवक मौजूद नही थे।

जैसे गाड़ी से धुआं निकला और युवकों ने गाड़ी यू टर्न की तो युवकों ने पुलिस के डर से गाड़ी भगाई और आगे जाकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। गाड़ी हरियाणा नंबर की ट्रेनों मॉडल है। जिसका इंजन पूरी तरह जल चुका है। हम गाड़ी के मालिक का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
— इंस्पेक्टर राजपाल सिंह गिल्ल, ट्रेफिक इंचार्ज जीरकपुर

0 Comments