Thursday, 05 November 2026
Breaking News
नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी
पंजाब

चाइना डोर की बिक्री, एसडीएम ने की छापेमारी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
प्रतिबंधित चाइना डोर की बिक्री के संबंध में एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता ने त्रिवेदी कैंप और मुबारकपुर के मुख्य बाजार में छापेमारी की। इस दौरान मुबारकपुर थाना प्रभारी सहायक निरीक्षक कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी उनके साथ था। इस दौरान उन्हें किसी भी दुकान पर प्रतिबंधित डोर नहीं मिली।
इस बात की जानकारी देते हुए एसडीएम गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि इलाके में खुलेआम चाइना डोर की बिक्री हो रही है। इससे आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी अनुसार त्रिवेदी कैंप व मुबारकपुर के दुकानदारों द्वारा सबसे ज्यादा चाइना डोर की बिक्री की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर दोनों क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में स्थित दुकानों की तलाशी ली गयी। उन्होंने बताया कि दर्जनों दुकानों की जांच के बाद किसी भी किसी दुकान से चाइना डोर नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को इस डोर से होने वाले हादसों से अवगत कराया और इस डोर को न बेचने के लिए जागरूक किया। उन्होंने मुख्य बाजार के दुकानदारों को एक जगह इकट्ठा किया और समझाया कि यह डोर बहुत खतरनाक है। इससे पूरे देश में कई ऐसे हादसे हुए हैं जिनमें कई लोगों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने इसके नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए दुकानदारों से इसे न बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार या अन्य व्यक्ति चाइना डोर को बेचता है तो इसकी सूचना उन्हें तत्काल दी जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। गुप्ता ने कहा कि अगर कोई दुकानदार इस को बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments