Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

चोरी के आरोपी नहीं पकड़ पाई पुलिस

Read in:Hindi

जीरकपुर,  कृतिका:
जीरकपुर बलटाना में पिछले महीने चोरी की वारदात हुई थी। लेकिन पुलिस के हाथ चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। वारदात के बाद पीड़ित परिवार को न सिर्फ अपनी जमा पूंजी गंवाने का धक्का लगा, बल्कि रिश्तेदारों के पैसे भी जब चोर ले गए तो ऐसे हालात में परिवार से कुछ करते नहीं बन रहा है। इस परिवार का बहुत बड़ा नुकसान हुआ। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई। इसके बाद बलटाना पुलिस चौकी कोई रुचि नहीं दिखा रही है। इससे परिवार में नाराजगी है। यहां कई लाख रुपए की ज्वैलरी और कैश की चोरी हुई थी। यह वारदात बीते जनवरी में बलटाना के सैनी विहार फेस-1 के मकान में हुई थी। मकान में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा बीते 9 जनवरी को परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में गए थे। बलटाना में ही रह रहे उनके तीन रिश्तेदार भी परिवार सहित शर्मा के साथ गए थे। जाने से पहले सभी ने अपनी ज्वेलरी और कैश इकट्ठा करके कृष्ण कुमार के घर पर रखा था। 12 जनवरी की रात घर लौटे तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर चेक किया तो घर में रखी सोने की ज्वेलरी और कैश गायब था। चोरी हुए कैश और ज्वेलरी में कृष्ण कुमार के ढाई लाख रुपए सहित उनकी बहू की ज्वेलरी, जिसमें एक कान की बाली, दो अंगूठियां, दो चेन और दो चांदी के सिक्के शामिल थे। कृष्ण कुमार के रिश्तेदारों ने उनके घर में ज्वेलरी और कैश और कुछ सामान रखा था। इसमें साढ़े 9 लाख कैश, सोने के कंगन, एक सेट हार, जिसमें कान की बाली, दो सोने की चेन (जेंट्स), तीन सोने की अंगूठियां (लेडीज), तीन चांदी के सिक्के शामिल थे। सोने की ज्वेलरी की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई।