Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

छत गांव में चार भेंसे चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
छत गांव में बीती रात तीन बजे एक व्यक्ति की चार भेंसे चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत थाना जीरकपुर में दर्ज कार्रवाई गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मीन मोहम्मद निवासी छत गांव ने बताया कि वह रात को भेंसो को चारा डालने के बाद बाड़े में बंधकर घर चला गया था और बाड़ा घर से कुछ कदम की दूरी पर है। जब वह सुबह तड़के उठकर बाड़े में गए तो भैंसे वहां नही थी, जिनकी आसपास तलाश लेकिन कहीं नही मिली।
बाड़े से थोड़ी दूरी पर एक घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज चैक की तो दो व्यक्ति मुंह बांधे हुए चारों भैंसों को भगाकर ले जा रहे थे। जिनकी शिकायत थाना जीरकपुर में दें दी गई है। शिकायतकर्ता मीन मोहम्मद ने बताया कि एक एक भैंस 70- 80 की है तो उनका करीब तीन लाख के आसपास का नुकसान हो गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी के आधार पर तलाश शुरू कर दी है।