Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

जगह-जगह खेतों में पराली को लगी आग बुझाने पहुंचे अधिकारी

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल/करन अवतार:
देश की सर्वोच्य न्यायालय के सख्त आदेश के बावजूद पंजाब के किसान पराली को आग लगाने से पीछे नहीं हट रहे। पराली को आग लगने की सूचना पाते ही बुधवार को डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर, जिला पुलिस प्रमुख संदीप मलिक और कृषि अधिकारी ने जिला के विभिन्न गांवों में दस्तक दी। वहां के खेतों में जा कर तंत्र की मदद से खेतों में पराली को लगी आग बुझाई। इस मौके पर उनके साथ जिला लोक संपर्क अधिकारी मेघा मान भी थे।
डिप्टी कमिश्नर बरनाला और जिला पुलिस प्रमुख श्री मलिक ने विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए गांव मल्लियां, पक्खो कैंचियां और गांव चुघे पहुंचे। जहां खेतों में पराली को लगी आग बुझाई। उधर मुख्य कृषि अधिकारी डा. जगदीश सिंह ने मल्लियां गांव पहुंच खेतों में लगी आग पर काबू पाया। अधिकारियों ने कहा कि खेतों में धान की पराली को आग लगाने से रोकने के लिए जिला का सिविल व पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। उपायुक्त और जिला पुलिस प्रमुख ने किसानों से पुरजोर अपील की कि वे पराली को आग न लगाएं बल्कि इसका प्रबंधन करें। यदि किसी किसान को कृषि उपकरणों की आवश्यकता है तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय या सहकारी विभाग से संपर्क करें।

0 Comments