Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

ज़मीन तबादला और इंतकाल दर्ज करने के बदले 25,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बुधवार को राजस्व हलका शामचुरासी, जि़ला होशियारपुर में तैनात राजस्व पटवारी नरजीत सिंह को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध यह केस होशियारपुर जिले के गाँव कडियाना निवासी बलदेव सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर दोष लगाया है कि उक्त पटवारी उसकी ज़मीन का पड़ोसी के साथ तबादला करने और उसका इंतकाल दर्ज करने के बदले 30,000 रुपए रिश्वत माँग रहा है परन्तु बातचीत के दौरान सौदा 25,000 रुपए में तय हुआ है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने शिकायत में लगाए गए दोषों की पड़ताल करते हुए एक जाल बिछाया जिसके अंतर्गत दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।
इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के उपरोक्त दोषी कर्मचारी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश करके रिमांड की माँग की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

0 Comments