Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

जाति और बिरादरी आधारित नामों वाले स्कूलों के नाम बदलने के आदेश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में स्थित ऐसे सभी सरकारी स्कूलों के नाम बदलने के आदेश जारी किए हैं जिनके नाम जाति एवं बिरादरी पर आधारित हैं।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि राज्य के बहुत से सरकारी स्कूलों के नाम किसी जाति अथवा बिरादरी से जोडक़र रखे होने सम्बन्धी कई मामले उनके संज्ञान में आए हैं, जोकि मौजूदा दौर में असभ्य होने का एहसास करवाते हैं और साथ ही समाज में जाति आधारित भेदभाव को प्रोत्साहित करते हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में धर्म-निरपेक्ष और जात-पात से ऊपर उठकर समूह विद्यार्थियों को समानता के आधार पर एक समान शिक्षा दी जा रही है, जिसके अंतर्गत सरकारी स्कूलों के नामों को एक वर्ग या जाति से नहीं जोड़ा जा सकता।
शिक्षा मंत्री पंजाब ने कहा कि पंजाब गुरूओं-पीरों एवं महान पैगंबरों की धरती है, जिन्होंने मानवता को जात-पात और हर किस्म के भेदभाव से दूर रहने की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि आज के समय के अनुसार विद्यार्थियों के कोमल मन पर इन नामों का गहरा प्रभाव पड़ता है और कई बार बहुत से माता-पिता भी अपने बच्चों को इन नामों के कारण सरकारी स्कूलों में दाखि़ल करवाने से गुरेज़ करते हैं।
इस सम्बन्धी पंजाब के समूह जि़ला शिक्षा अधिकारियों सेकंडरी शिक्षा एवं एलिमेंट्री शिक्षा से उनके अधीन क्षेत्र में चल रहे अलग-अलग जाति आधारित नामों के स्कूलों की रिपोर्ट माँगी गई है। इस रिपोर्ट के मिलने के उपरांत इन नामों को बदलने के लिए विभाग द्वारा बिना देरी किए कार्यवाही करने के लिए मुख्य कार्यालय के उच्च अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

0 Comments