Saturday, 06 June 2026
Breaking News
प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित
पंजाब Trending

जिद-जज्बा-जुनून से बरनाला जिला की दो बेटियों ने पास किया पीसीएस एग्ज़ाम, बनी जज

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल:

हाल ही के दौरान हुई पंजाब सिविल सर्विसिस (पीसीएस) की परीक्षा में कई बेटियों ने अपने माता—पिता तथा पंजाब प्रदेश का नाम रौशन किया है। उन्होंने साबित कर दिया कि पढ़ाई विदेशों में ही जाकर नहीं की जा सकती बल्कि अपने घर बैठकर अपने दम पर भी हासिल कर उच्चतम पद हासिल किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस बार की परीक्षा में बरनाला जिला की दो बेटियां जज बनी हैं। जिनमें जज बनी अंजली कौर के पिता बलकार सिंह भारतीय सेना से सेना मैडल प्राप्त सेवानिवृत सैनिक हैं तथा पंजाब पुलिस विभाग में मौजूदा हवलदार के पद पर आसीन हैं और जज बनी किरनदीप कौर के पिता हरपाल सिंह पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) के कर्मचारी हैं। इन बेटियों की उपलब्धि को लेकर जहां पूरे जिला में खुशी का माहौल है वहीं सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। खुशी का इज़हार करने के लिए सभी गर्व होने की बात कह रहे हैं।
गांव कोटदूना में खुशी का आलमः
जिला बरनाला के गांव कोटदूना की अंजली कौर ने सिविल सर्विसिस की परीक्षा पास कर जज बनी है। जो कि बलकार सिंह की सुपुत्री है। पिता पंजाब पुलिस विभाग में हवलदार पद पर आसीन हैं और वह भारतीय सेना से सेना मैडल हासल कर चुके सेवानिवृत सैनिक हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बिटिया रानी अंजली कौर ने +2 की परीक्षा केन्द्रिय विद्यालय बरनाला से पास की। कानून की पढ़ाई पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से पास की। साल 2023 में कानून की पढ़ाई का पेपर पास किया। उन्होंने बताया कि बेटी ने जज बनकर हमारे गांव कोटदूना तथा पंजाब प्रदेश का नाम चमकाया है। बेटी के कारण ही उसके परिवार को दूर-दूर विदेशों से भी बधाईयां मिल रही हैं। घर पर बधाई देने पहुंचे पंजाब पुलिस के यातायात प्रभारी इंसपेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि भारतीय सेना के बाद अब पंजाब पुलिस में सेवाएं निभा रहे बलकार सिंह के परिवार द्वारा बेटे के बराबर दी गई बेहतरीन परवरिश तथा बेटी को दी गई उच्च शिक्षा के बलबूते तथा बेटी अंजली के खुद के द्वारा दिन-रात एक कर की गई पढ़ाई के कारण ही जज बन सकी है। जज बनी अंजली की माता जस्पाल कौर जो गर्व से फूली नहीं समा रही थी उसकी आंखों और गले के अंदर से ही शब्द खुद-बा-खुद ही ब्यान कर रहे थे।
पीआरटीसी विभाग में खुशी का माहौलः
हाल ही के दौरान हुई सिविल सर्विसिस की परीक्षा में पंजाब प्रदेश के जिला बरनाला की बेटी किरनजीत कौर जज बनी है। जिसके पिता हरपाल सिंह पेप्सू रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) के कर्मचारी हैं। बेटी किरनजीत कौर की माता हरविंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी किरन ने जज बनने के लिए स्कूल के दिनों में ही ठान लिया था। बरनाला से +2 की परीक्षा पास कर कानून की डिग्री हासिल करने लुधियाना चली गई। जहां उसने 2020 में जुडीशियल की कोचिंग लेना शुरु कर दिया। साल 2023 में पहली बार में ही पेपर पास कर तीसरा रैंक हासिल किया। बधाई देने पहुंचे पीआरटीसी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने खुशी का इज़हार किया। बेटी और परिवार को बधाईयां दी।
अपने देश में रह कर हासिल किया जा सकता है हर मुकामः
पंजाब सिविल सर्विसिस (पीसीएस) की परीक्षा में उतीर्ण हो जज बनी बेटियों किरनजीत कौर व अंजली कौर का कहना है कि विदेशों में जाने की बजाय अपने ही देश में रह कर मेहनत करने से अपना हर सपना साकार किया जा सकता है, हर मुकाम हासिल किया जा सकता है, अपने माता-पिता के साथ अपनी जन्मभूमि, अपने प्रदेश तथा अपने देश का नाम रौशन किया जा सकता है। अपने देश में सुख-समृद्धि-शांति का माहौल कायम किया जा सकता है तथा अपने देश को सशक्त बनाया जा सकता है।