Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

जेल प्रशासन पर असल के बजाए किसी दूसरे व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने का आरोप, कार्रवाई के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के अम्बाला जेल प्रशासन द्वारा मिलीभगत कर एक व्यक्ति को जमानत पर छोड़ने के बजाए दूसरे व्यक्ति को छोड़ने एवं व्यक्ति पर फर्जी केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए परिवार ने हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष गुहार लगाई। इस संबंध में गृह मंत्री ने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री विज मंगलवार प्रातः अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। अम्बाला जिले के गांव बलाणा निवासी महिला व परिवार के सदस्यों ने अम्बाला जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अम्बाला सेंट्रल जेल में था। उसकी गत दिनों जमानत हो गई थी, परिवार सदस्य जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह बेटे की तलाश करते रहे, मगर उसका कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद वह फिर सेंट्रल जेल गए, लेकिन जेल प्रशासन द्वारा उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। लगभग सप्ताह बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे को फिर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट में वह गए तो उनके बेटे ने बताया कि उसकी पहले जमानत हो गई थी, मगर जेल प्रशासन ने उसके स्थान पर जेल में बंद एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया और अब मिलीभगत को छिपाने के लिए जेल प्रशासन द्वारा उसे फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व उनके बेटे पर दर्ज हुए फर्जी केस को रद्द करने की मांग उठाई।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गृह मंत्री ने डीजी जेल से बात की और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। श्री विज ने कहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति के बदले दूसरे व्यक्ति को जेल से छोड़ दिया जाए। उन्होंने डीजी जेल को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह काफी गंभीर मामला है और जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की थी जिन्होंने उनसे कहा कि गलती से किसी अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया। श्री विज ने कहा कि यह काफी बड़ा मामला है, यदि इस प्रकार गलतियां हुई तो और भी गलत लोगों को जेल प्रशासन द्वारा छोड़ा जा सकता है।
इसी तरह, अम्बाला छावनी में निगार सिनेमा की खरीद-फरोख्त मामले की जांच के लिए गठित कमेटी की कार्रवाई संबंधी पूछे गए सवाल पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि कमेटी में कौन-कौन सदस्य थे और जांच में क्या आया, इसकी जानकारी ली जाएगी।