Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब

टिप्पर की टक्कर से 35 वर्षीय महिला की मौत

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
लालड़ू- हंडेसरा लिंक मार्ग पर स्थित तोफापुर मोड़ के निकट बजरी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार 35 वर्षीय विवाहिता महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका की पहचान मनजीत कौर पत्नी बलजिंदर निवासी बरेली, पचंकूला के तौर पर बताई है, जो यहां अपने गांव मलकपुर में आई हुई थी।
मामले की जानकारी देते हुए एएसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह पुत्र बबली राम निवासी रानी माजरा ने अपनी दी शिकायत में कहा कि वह अपने मामा की लड़की मनजीत कौर को मोटरसाइकिल पर दवा दिलवाने के लिए गांव मलकपुर से लालड़ू मंडी की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव तोफापुर मोड़ के निकट आरा मशीन के पास पहुंचे तो पीछे से बजरी से भरे तेज रफ्तार टिप्पर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर गिर गया जबकि मनजीत कौर सड़क पर गिर जाने पर टिप्पर मनजीत कौर के ऊपर चढ़ गया। जिस की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने टिप्पर चालक हरदीप सिंह निकासी धड़ाम, पटियाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतिका के दो बेटे बताए जा रहे हैं।