Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

ट्रक ने एक्टिवा सवार को कुचला, महिला की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकौली फ्लाइओवर के पास टी प्वाइंट पर एक ट्रक की लापरवाही के चलते एक्टिवा सवार युवती की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार ट्रक का एक टायर युवती के मुंह से निकल गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 65 वर्षीय कृष्णा भाटिया निवासी मकान नंबर-62सी डी एस्टेट ढकौली के रूप में हुई है। जांच अधिकारी लाभी सिंह ने बताया कि मृतका रिटायर्ड योगा टीचर थी। हादसे के बाद ट्रक चालक अपना ट्रक मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। वीरवार को मृतका का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।   (MOREPIC1)
जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि कृष्णा भाटिया अपने एक्टिवा पर पंचकूला दवाई लेने जा रही थी। जब वह ढकौली टी-प्वाइंट पर पहुंची तो ट्रक चालक ने ड्राइवर साइड कट मार दिया जिस कारण कृष्णा भाटिया एक्टिवा सहित ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक का पिछला टायर उसके मुंह से निकल गया जिस कारण उसकी मौत हो गई।