Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

ट्रांसपोर्टर पर तेजधार हथियार से हमला कर बैग छीन फरार हुए लुटेरे

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। बड़े-बड़े दावे करने वाली अबोहर पुलिस आए दिन होने वाली लूट की वारदातों पर अंकुश लगा पाने में सफल नहीं हो रही है। इसी कड़ी के चलते फिर अबोहर फाजिल्का रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर के निकट एक ट्रांसपोर्टर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवक बैग छीन कर फरार हो गए। ट्रांसपोर्टर द्वारा विरोध करने पर उन्होंने ट्रांसपोर्टर पर हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
मिली जानकारी अनुसार आनंद नगरी गली नंबर एक निवासी ट्रांसपोर्टर विशाल गांधी यूनियन कार्यालय से अपने घर की तरफ लौट रहे थे। जब वे नानकसर गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो धुंध का फायदा उठाते हुए तीन युवकों ने उनके हाथ में पकड़ा हुआ बैग जिसमें कुछ नगदी और जरूरी कागज थे छीन लिया। विशाल द्वारा लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उस पर कापे से हमला कर घायल कर दिया और धुंध का फायदा उठाकर भाग निकले। आए दिन हो रही लूट की वारदातों ने जहां पुलिस अधिकारियों द्वारा बेहतर कानून व्यवस्था उपलब्ध करवाने के किए जा रहे दावों की पोल खोल दी है वहीं लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष पाया जा रहा है।

0 Comments