Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

ट्रांसफार्मर लगाने काे लेकर लोग आपस में भिड़े

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
शहर में बिजली संकट कि समस्या से लोग जूझ रहे हैं लेकिन दूसरी ओर बिजली कि समस्या को दूर करने में लिए यदि ट्रांसफर लगाया जाता है तो उस में भी लोगों को समस्या है। ऐसा ही एक मामला बलटाना के पंचशील इंकलेव में सामने आया है। जहां ट्रांसफर लगाने के लिए लोगों में झगड़ा शुरू हो गया। कोई भी व्यक्ति नहीं चाहता कि उसके घर के सामने ट्रांसफार्मर लगाया जाए। झगड़ा इतना बढ़ गया कि ट्रांसफार्मर लगाने का काम रोकना पड़ा। दो पक्षों में यहां खूब कहासुनी हुई। शहर में इस तरह के झगड़ों से तंग सड़कें और गलियां हैं। यहां बिजली के खंभे लगाने की जगह तक नहीं है तो ट्रांसफर लगाना तो दूर कि बात है। तंग गलियों के कारण ट्रैफिक भी प्रभावित होता है और पार्किंग कि समस्या बनी रहती है। यही कारण है कि शहर में जाम की समस्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है।   (SUBHEAD)

बलटाना मैन मार्केट सहित कई कॉलोनियों में ऐसे ही हालात हैं। कॉलोनाइजर्स ने सड़कों की चौड़ाई काफी कम रखी है। इसके अलावा यहां खंभे लगे होने से सड़कें ओर भी तंग हो गई हैं। इन सड़कों पर वाहनों के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती है। जो जाम ओर लड़ाई झगड़ो का कारण बनती है। वहां मौजूद लोग बोले कि यदि यहां गली में किसी भी व्यक्ति के घर के सामने ट्रांसफार्मर लगा दिया जाता है तो हादसा होने के खतरा बना रहता है। बच्चे गली में खेलते है और तारों के लटके होने से हादसों का डर बना रहता है। तारें लटकती रहती है जिनकी देखभाल कोई नहीं करता और न ही कोई इसे ठीक करवाने को जिम्मेवारी समझता है। यही कारण है कि वे अपने घर के सामने ट्रांसफार्मर नहीं लगने देना चाहते।

0 Comments