Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Read in:Hindi

लालडू, कृत्रिका:
अंबाला-कालका रेलमार्ग पर लालडू दशहरा ग्राउंड के पीछे ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय रजनीश पुत्र राम प्रेम निवासी गांव कंजा, थाना पोबाया, जिला शाहजहांपुर, यूपी के तौर पर हुई है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में वह ट्रैक पर धुत होकर गिर गया और हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी, लालडू इंचार्ज मनोहर लाल ने बताया रजनीश की मौत कालका से अंबाला जा रही ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। उसके सेलफोन से मृतक की शिनाख्त हुई। वह कैटरिंग सर्विस में वेटर का काम करता था। वह मगरा में तीन-चार साथियों के साथ किराए पर रहता था। वह अपने साथियों के साथ ही शराब पीकर आया था और नशे की हालत में ट्रैक पर ही बेसुध होकर गिर गया। उसके पिता के मुताबिक, रजनीश घर भी कोई पैसा नहीं भेजता था और नशे का आदी था। उसके पिता के बयान पर रेलवे पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत कार्रवाई अंजाम दी है।