Sunday, 20 September 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक
पंजाब Trending

ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ ख़तरनाक स्टंट करने पर पूर्णतया पाबंदी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ ख़तरनाक स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी लगाने का ऐलान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर पर ख़तरनाक स्टंट दिखाने के कारण हाल ही में अपनी जान गवां बैठे व्यक्ति की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्पूर्ण घटना है और आने वाले समय में ऐसे किसी भी हादसे से बचने की ज़रूरत है। भगवंत मान ने कहा इसको ध्यान में रखते हुए राज्य में ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों के साथ स्टंट करने पर मुकम्मल पाबंदी लगाई गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैक्टर को ‘खेतों का राजा’ कहा जाता है और स्टंट करके इसको स्वयं के लिए जानलेवा न बनाया जाये। उन्होंने कहा कि आज-कल ट्रैक्टरों और अन्य कृषि यंत्रों का प्रयोग ख़तरनाक स्टंट दिखाने के लिए भी किया जा रहा है। मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की कीमती जानों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और यह फ़ैसला लोक हित में लिया गया है।