Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

ठंड से बचने के लिए कमरे में रखी अंगिठी बनी काल का ग्रास

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
कमरे में जलाई जाने वाली भट्ठी अकसर ही लोगों की मौत कारण बनती है, लेकिन इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं है और इसे अपने कमरे में जलाकर सो जाते हैं। नतीजा यही होता है कि दम घुटने के कारण व्यक्ति की मौत हो जाती है। वीरवार की रात भी सीतो रोड़ पर कुछ ऐसा हुआ। सीतो रोड़ पर स्थित वर्कशाप में बने कमरे में सो रहे एक कर्मचारी की जलाई भट्‌ठी की गैस चढ़ने से मौत हो गई, जबकि एक साथी को उपचार के लिए श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जानकारी दे दी गई है। जानकारी अनुसार सहारनपुर के यूपी निवासी उसमान पुत्र सुलेमान वासी सीतो रोड़ पर स्थित एक वर्कशाप पर वैल्डिंग का कार्य करता था और वहीं पर बने कमरे में सो जाता था। गत रात्रि ठंड अधिक होने के कारण उसमान व उसका दोस्त सदाब पुत्र लाला कमरे के अंदर लकड़ियां जलाकर सो गए। दूसरे कमरे में सो रहे उसमान के भाई सुफियान ने बताया कि शुक्रवार करीब साढ़े 8 बजे जब उसने देखा कि उसका भाई व दोस्त अभी तक उठे नहीं है, तो उसने कमरे का दरवाजा खोला। तो उसने देखा कि दोनों बेसुध पड़े हैं। जब उसने उन्हें उठाने की कोशिश की, तो पता चला कि उसमान की तो मौत हो चुकी है, जबकि सदाब की सांसे चल रही थी। उसने बताया कि लकड़िया जलाने के कारण पैदा हुई गैस के चलते ही उनकी मौत हुई है। सदाब को श्रीगंगानगर के अंबे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है उसमान की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर, समाजसेवी व श्री बाला जी मानव सेवा समिति के मुख्य सेवादार रजत लूथरा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में ऐसी घटनाएं हो रही है, इसलिए लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। कभी भी कमरा बंद करके अंदर आग न जलाए, क्योंकि अगर आप कमरा बंद करके भट्‌ठी जलाते हैँ, तो निश्चित तौर पर गैस बनने से व्यक्ति का दम घुटेगा, इसलिए सर्वप्रथम इन बातों का ध्यान रखें और कभी भी ऐसा न करें, अगर लकड़ी जलाने की जरूरत पड़ भी गई है, तो वहां वैंटीलेशन का खास ध्यान रखें, गौरतलब है कि इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं है।