Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

डंपिंग पॉइंट की जगह खाली प्लॉट्स में डाला जा रहा कचरा, बदबू से परेशानी

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शहर में घर-घर जाकर कूड़ा इकट्ठा करने वाले सफाईकर्मी कई जगह घरों और दुकानों से कूड़ा इकट्ठा करने के बाद उसे सही जगह डंप करने की बजाय इधर-उधर खाली प्लॉटों में फेंक रहे हैं। इससे शहर की सुंदरता तो प्रभावित हो ही रही, शहर की स्वच्छता रैंकिंग को भी नीचे लाने का काम किया जा रहा है।
इन सफाई कर्मियों पर जीरकपुर एमसी भी कंट्रोल नहीं कर पा रही है, क्योंकि ये लोग घरों से सफाई उठाने के एवज में मकान मालिकों से हर महीने रुपए वसूल करते हैं। यही इनकी सैलरी होती है। ये लोग कूड़ा उठाने के साथ-साथ मकान मालिकों से हर महीने रुपए इकट्ठा करने का काम भी खुद ही करते हैं। घरों व दुकानों से कूड़ा उठाने के बाद इस कूड़े को सही जगह डंप नहीं करने के चलते शहर में खाली प्लॉटों व सड़कों के आसपास कूड़े के ढेर लगते जा रहे हैं। इसके अलावा नालों में भी कूड़ा डाला जा रहा है, जिसके कारण नालों में पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है। साथ ही नालों के आसपास रहने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि घरों से कूड़ा उठाने वाले लोग रेहडियों में कूड़ा डालकर डंपिंग प्वाइंट तक ले जाने की बजाय खाली जगहों और नालों को डंपिंग प्वाइंट की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इस बारे में जीरकपुर एमसी के अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाने की बजाय इधर-उधर फेंकने वालों की निगरानी की जाएगी। यदि कोई इस तरह कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की।

0 Comments