Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

डीएवी कॉलेज, अबोहर में पंजाबी माह 2022' का आयोजन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
सरकार और भाषा विभाग फाजिल्का के दिशा निर्देश अनुसार भाषा मंच की ओर से स्वर्गीय हरतनवीर कौर ढिल्लों और स्वर्गीय अनीता कौर भोपाल की याद को समर्पित पंजाबी मातृभाषा मंच डीएवी कॉलेज अबोहर के सहयोग से प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन के दिशा निर्देशन में पंजाबी माह 2022 मनाया गया, जिसमें काव्य उच्चारण, काव्य रचना, स्लोगन रचना मातृभाषा सुलेख अंतर कॉलेज मुकाबले करवाए गए।
इसमें डीएवी कॉलेज अबोहर के साथ-साथ डीएवी कॉलेज आफ एजुकेशन अबोहर, एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोपीचंद आर्य महिला कॉलेज अबोहर, भाग सिंह हेयर खालसा गर्ल्स कॉलेज काला टिब्बा, गुरु नानक खालसा कॉलेज अबोहर के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। विभिन्न कॉलेजों से अध्यापकों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसमें भुपिंदर उतरेजा, ज़िला भाषा अफसर फाजिल्का सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में विभागाध्यक्ष प्रो. गुरराज सिंह चहल ने पंजाबी माह के संबंध में तथा दर्शन सिंह ढिल्लों द्वारा विद्यार्थियों को दी जा रही सहायता के बारे में प्रकाश डाला। डॉ. तरसेम शर्मा ने आए मेहमानों की जान पहचान करवाई तथा विभाग की ओर से इस आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। स्लोगन लेखन में तवप्रीत कौर पहले स्थान पर, प्रियंका और उषा रानी दूसरे स्थान पर वीरपाल कौर और कृतिका तीसरे स्थान पर रहे। काव्य रचना में पहले स्थान पर नवनीत सिंह, दूसरे पर सतवीर कौर तथा तीसरे स्थान भुपिंदर सिंह रहे। मातृभाषा सुलेख प्रतियोगिता में पहले स्थान पर काजल, दूसरे स्थान पर काजल प्रीत कौर तथा तीसरे स्थान पर अनु रानी रहे। काव्य उच्चारण मुकाबले में भुपेंद्र सिंह पहले स्थान पर, काजलप्रीत कौर दूसरे स्थान पर तथा तीसरे स्थान पर पुष्पा रानी रही। कॉलेज के वरिष्ठ अध्यापक ओ. पी. कालरा ने सभी को मातृभाषा से जुड़ने का आह्वान किया।