Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

डीएवी कॉलेज अबोहर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
यूजीसी, भारत सरकार तथा डीपीआई पंजाब सरकार के निर्देशानुसार डीएवी कॉलेज, अबोहर के एनएसएस विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ ली। जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आहवान प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार महाजन द्वारा किया गया। देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अप्रतिम है। उसी योगदान को स्मरण करते हुए देश उनको नमन करता है तथा उनसे प्रेरणा ग्रहण करता है। डीएवी कॉलेज हमेशा अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करता है। समय-समय पर कॉलेज द्वारा विभिन्न आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके देश, समाज के प्रति कर्तव्यों के लिए जागरुक किया जाता रहा है। आज का कार्यक्रम भी इसी श्रृंखला का एक हिस्सा था। जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रियता से भाग लिया।