Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा

डीजीपी हरियाणा ने विश्व पुलिस और फायर गेम्स के मेडल विजेताओं को दी बधाई

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2022 में हरियाणा पुलिस का नाम रोशन करने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल से भेंट की।
डीजीपी ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस के खिलाड़ियों ने सदैव राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रौशन किया है। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

पीएसआई सुमन कुंडू ने 68 किग्रा कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण और अंडर 78 किग्रा जूडो स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी प्रकार, कांस्टेबल संजीत ने 78 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में रजत पदक हासिल कर हरियाणा पुलिस का नाम रोशन किया।