Sunday, 14 June 2026
Breaking News
म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से
पंजाब Trending

डेंगू से बचने के लिए अपने आस-पास पानी न जमा होने दें: डॉ संगीता

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
आदर्शपाल कौर के दिशा निर्देशों पर डेराबस्सी सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ.सगीता जैन के नेतृत्व में एक एंटी-डेंगू कंटेनर टीम ने सैदपुरा वार्ड नंबर 7 डेराबस्सी में एक डेंगू कंटेनर सर्वेक्षण किया। जिसमें टीम ने देखा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में डेंगू का लार्वा पाया गया,जो चिंता का विषय है। टीम ने करीब 145 घरों के सर्वे के दौरान 350 कंटेनरों की जांच की, जिसमें 6 घरों के कूलर में डेंगू का लार्वा पाया गया। जिन 6 घरों से डेंगू लार्वा पाया गया उनका मौके पर इंस्पेक्टर दलजीत सिंह द्वारा 600 रूपये का चलान किया गया। इस मौके एसएमओ डॉ संगीता जैन ने बताया कि पिछले साल इस क्षेत्र से 80 के करीब डेंगू के मरीज पॉजिटिव पाए गए थे, इसलिए इस घातक बीमारी से बचाने के लिए अभी से लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में डेंगू से बचना हम सभी की जिम्मेदारी है,इसलिए लोगों से कहा गया कि वे सप्ताह में एक बार कूलरों को अच्छी तरह से साफ करें और घरों के आसपास पानी जमा न होने दें।घरों की छतों पर टंकियों आदि के टूटे हुए ढक्कनों की मरम्मत की जानी चाहिए ताकि मच्छरों के प्रजनन स्थल को समाप्त किया जा सके। फ्रिज के कचरे की ट्रे को साफ करना चाहिए, टूटे टायर, बर्तन आदि को छत से हटा देना चाहिए ताकि बारिश के कारण छत पर पानी जमा न हो।घरों में मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए मछरदानी का प्रयोग करें। दिन में मच्छरों को भगाने के लिए ऑल आउट मशीन लगानी चाहिए क्योंकि डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया का इलाज मुफ्त है। इसलिए बुखार होने पर ब्लड टेस्ट जरूर करवाएँ।