Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब Trending

डेराबस्सी के गांव त्रिवेदी कैंप निवासी ने जीती पांच करोड़ रुपये की लॉटरी

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
यहां के निकटवर्ती गांव त्रिवेदी कैंप निवासी 88 वर्षीय महंत द्वारका दास ने पांच करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है। बुजुर्ग द्वारका दास गांव के मंदिर के महंत हैं और उन्होंने कुछ दिन पहले जीरकपुर से यह लोहडी का बंपर खरीदा था। गरीब महंत की लॉटरी लगने से उसके परिवार व गांव में खुशी का माहौल है।
लोकेश कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वह पंचकूला रोड पर लकी लॉटरी के नाम से स्टॉल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त महंत के पोते निखिल शर्मा आठ दिन पूर्व उनसे लोहड़ी मकर संक्रांति का बंपर टिकट लेने आये थे। उसने कहा कि इससे पहले भी वृद्ध उससे लॉटरी का टिकट खरीदता रहता है। बुजुर्ग के बेटों में से एक नरिंदर कुमार ऑटो चलाता है। लॉटरी के बाद बुजुर्ग के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

0 Comments