Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

डॉ० पाल मदान दम्पति को गौशाला मैनेजिंग कमिटी ने किया सम्मानित

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज:
मोर्निंग लाफ़्टर योगा क्लब के मुख्य योग निर्देशक डॉक्टर पाल मदान एवं समाज सेविका मेडम ललिता मदान को गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला मैनेजिंग कमिटी अबोहर की ओर से उनकी उत्कृष्ट एवं निस्वार्थ सेवा भावना को ध्यान में रखते हुए सम्मानित किया गया। ग़ौरतलब है कि डॉक्टर मदान दम्पति पिछले लगभग तीन हफ़्ते से गौशाला के प्रांगण में शाम दो घंटे निस्वार्थ भाव से जूतों एवं ट्रैफ़िक की व्यवस्था देखते हैं।
डॉक्टर पाल मदान जो विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और योग के क्षेत्र में उनकी निरंतर सेवाओं के लिए इलाक़े में उनकी अलग पहचान बन चुकी है और ललिता मदान भी योग के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देने में पीछे नहीं हैं। वह पिछले 8 वर्षों से पटेल पार्क में केवल महिलाओं के लिए हरिद्वार योग साधना केन्द्र के नाम से एक योग सेंटर चला रही हैं।
अबोहर की गौशाला के बारे में डॉ० पाल मदान बताते हैं कि फ़क़ीर चंद गोयल के नेतृत्व में जो टीम काम कर रही है वह अद्वितीय एवं सराहनीय हैं। इस टीम के भरसक प्रयासों से एवं इलाक़ावासियों के सहयोग से अबोहर की गोशाला गौ माता के प्रति लोगों बढ़ती आस्था के साथ साथ एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट भी बनती जा रही है। गोशाला के प्रांगण में बच्चों के लिए लगे झूले उनमें विशेष हैं।