Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डुबोकर हत्या का आरोप, कार्रवाई न होने पर गृह मंत्री ने एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
तंत्र-मंत्र कर युवक को नहर में डूबोकर हत्या के आरोपों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश करनाल पुलिस अधीक्षक को दिए। उन्होंने एसपी से कहा कि “तंत्र-मंत्र कर आरोपी ने और भी लोगों को निशाना बनाया होगा, ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए”। श्री विज ने करनाल एसपी को इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के दिशा-निर्देश दिए।
करनाल से आए पीड़ित परिवार ने आरोप लगाए कि उनके बेटे को रात जागरण के बहाने बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी तंत्र-मंत्र करते हैं और रात्रि उनके बेटे को यमुना नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराएं लगाई जबकि हत्या का केस दर्ज नहीं किया और आरोपी अभी तक फरार है। गृह मंत्री ने इस मामले में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश एसपी करनाल को दिए।
इसी तरह, गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष कुरुक्षेत्र से आई महिला ने अपने ही ससुर व पति पर बलात्कार के आरोप लगाए। उसका आरोप था कि केस दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। श्री विज ने मामले में एसपी कुरुक्षेत्र को कार्रवाई के निर्देश दिए।
गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष साहा से आए व्यक्ति ने जमीनी सौदेबाजी में धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसका आरोप था कि उसकी 14 लाख रुपए की राशि आरोपियों द्वारा अब तक नहीं दी गई है। इसी तरह, अंबाला के महेशनगर पुलिस पर नारायणगढ़ निवासी युवक ने मारपीट करने के आरोप लगाए, जींद निवासी महिला ने जमीनी सौदेबाजी में ठगी का आरोप लगाया, करनाल निवासी युवक ने डेढ़ लाख ठगी मामले की शिकायत की जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित कार्रवाई के निर्देश दिए।