Monday, 09 November 2026
Breaking News
आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सपरिवार गुरुद्वारा श्री नाड्डा साहिब में टेका माथा असम: भूमि अधिकार कार्यकर्ता प्रणब डोले बाहर, NSA पर उठाए सवाल राजयोग भवन में दीपावली पर आध्यात्मिक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध दीवाली: प्रकाश के पर्व की वास्तविक चमक ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक 
पंजाब Trending

तांबे की तारें चोरी करने के आरोप में दो व्यक्ति समान सहित गिरफ्तार

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
ढकोली पुलिस ने शिकायत के आधार पर नाकेबंदी कर ए सी की कॉपर की तारें चोरी कर रहे दो युवकों को समान सहित दबोच लिया। जिनके पास से चोरी की गई कॉपर की तारें भी बरामद कर ली हैं। पुलिस ने दोनों चोरों के खिलाफ 379 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए गए बयानों में शिकायतकर्ता जसप्रीत से ने बताया कि वह ओल्ड कालका रोड पर प्रॉपर्टी का का काम करते हैं। सुबह करीब 11 बजे जब वह आपने ऑफिस पहुंचे तो युवक हाथ में थैला व प्लास लेकर निकले तो उसे शक हुआ ओर आपने ऑफिस की छत पर जाकर देखा तो उनके ऐसी की तारें काटी हुई थी। जिसकी शिकायत साथ की साथ पुलिस को दी गई। मामले के सबंध में जांच अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें 11 बजे चोरी की सूचना मिली थी। दोपहर को 1 बजे उन्होंने रूटीन चैकिंग में नाका लगाया हुआ था तो शिकायकर्ता का फोन आया कि जो व्यक्ति उन्होंने सुबह देखे तो वह ओल्ड कालका रोड पर जा रहे है। जिन्हें नाके पर रोक कर चैकिंग कि तो उनके थैले से कॉपर कि तारें बरामद हुई जो उन्होंने शो रूम की छत से चुराई थी। जिनके खिलाफ चोरी की धराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

0 Comments