Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

थाने की कुछ दूरी पर खुलेआम चल रहा सट्टा, लोग परेशान, नहीं हो रही कार्रवाई

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
खुलेआम सट्टा और जुए का खेल चल रहा है। शाम होते ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है व देर रात तक चलता है। खुलेआम चल रहे इस कारोबार पर न तो पुलिस की नजर है और ना ही वह इस पर लगाम कसने का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग कई बार पुलिस को शिकायत देकर इस पर प्रतिबंध लगाने की फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। इस बात को लेकर नगरवासियों ने पुलिस के प्रति भारी रोष व्यक्त किया है।
दरअसल, रामलीला ग्राउंड की बैक साइड, पुरानी सब्जी मंडी व बरवाला रोड पर पर्ची व ताश के पत्ते के सहारे सट्टे का खेल लंबे समय से चल रहा है। सट्टे के इस बाजार में जाने वाला हर व्यक्ति अपनी जेब ढीली कर रहा है। दिनों दिन बढ़ते इस कारोबार में सट्टा संचालक मोटी रकम हासिल कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बढ़ते सट्टे व जुए के कारोबार के चलते आस पास के लोग काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि अगर इन लोगों के खिलाफ कुछ कहा जाता है तो वो जान से मारने की धमकी देते हैं। कई बार स्थानीय लोग सट्टा संचालकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर चुके है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नही हुई है। निवासी बीर सिंह, देवी राम, सलमान, हिमांशु, विनय, सुरेश कुमार, मनीदर , मंगतराम, उदय सिंह, जोगिंद्र, सुरेंद्र, महेश, प्रेम, पुष्कर सोनी व रवि कुमार आदि का कहना है कि सट्टे व जुए के गोरखधंधे में पुलिस इन सट्टेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। मोहल्ले में सट्टा खेलने का गोरखधंधा दिनों दिन फल फूल रहा है। वार्ड वासियों का आरोप है कि शरारती तत्व शराब पीकर सट्टा लगाने आते है। जिसकी वजह से वे परेशान हैं। सट्टे के कारण युवकों पर जहां बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं शराब के नशे में धुत ये लोग गालियां भी देते हैं। इससे महिलाएं भी परेशान हैं। जरूरत पडऩे पर वह घरों से निकलने में संकोच करती है।

मैं पुलिस रेड पर बाहर आया हूं। आप मेरे ध्यान में लेकर आए हो मैं चक करवा लेता हूं।
— जसकंवल सिंह, एसएचओ