Sunday, 20 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

थाने में शादी का विवाद निपटाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने वाली महिला गिरफ्तार

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चलाए अभियान के दौरान महिला मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, बमियाल जिला पठानकोट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत कौर ने उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद को निपटाने के बदले में 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए और थाना नरोट जैमल सिंह के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर अजविंदर सिंह के नाम पर 20-25 रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता ने पैसे की मांग करते समय आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।
उन्होंने कहा कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए गए। इस संबंधी आरोपी मनमीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।