Friday, 06 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
पंजाब

दहेज प्रथा के मामले में पति-सास व ससुर पर मामला दर्ज

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) थाना खुईयांसरवर पुलिस ने विवाहिता कुलदीप कौर पुत्री जैला सिंह पत्नी कुलविंद्र सिंह वासी तूतवाला के बयानों के आधार पर उसे दहेज के लिए तंग परेशान करने के मामले में मुकदमा नं. 148, 22.12.22, भांदस की धारा 498ए, 406 आईपीसी के तहत पति कुलविंद्र सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, मुख्तयार सिंह सिजावर सिंह, गुड्डो बाई पत्नी मुख्तयार सिंह वासी गांव 1सी हिंदूमल कोट जिला गंगानगर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुलविंद्र कौर ने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की थी कि उसे ससुराल पक्ष वाले दहेज के लिए परेशान करते हैं। उसकी शादी को तीन वर्ष हो चुके हैं। उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। पति अक्सर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज किया था।

0 Comments