Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब

दिनभर पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन हुआ

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
भारतीय संस्कृति महोत्सव होली पर फाजिल्का के विभिन्न चौकों पर बनछंटियों की लकड़ियों में बनाए विशाल ढेर पर गोबर के बने उप्पलों की मालाएं चढ़ाकर दिनभर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। सायं चढ़ने के बाद होलिका दहन कर आग में से प्रल्हाद की मूर्ति को सुरक्षित बचा लिया।
फाजिल्का के प्रसिद्ध ऐतिहासिक घंटाघर चौक पर बीएसएफ की 52वीं बटालियन के कमांडेंट श्री महेश्वर प्रसाद, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता वर्मा ने अन्य श्रद्धालुओं के साथ मिलकर होलिका दहन किया। जानकारी देते हुए आयोजक कमेटी के प्रवक्ता लीलाधर शर्मा व अतुल अग्रवाल ने बताया कि लगभग एक शताब्दी से फाजिल्का के विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन की परंपरा लगातार चलती आ रही है। यह त्यौहार श्रद्धा और धूमधाम से हर वर्ष मनाया जा रहा है। संजीव मार्शल व राजकुमार गुप्ता ने बताया कि होलिका दहन के बाद श्रद्धालु अपने अपने बर्तनों में यहां से अग्नि घर पर ले जाकर घरों में घूमाते हैं जो, पवित्र मानी जाती है। होलिका दहन के अवसर पर ढप्प की थाप पर होली के गीत भी गाए गए।