Sunday, 20 September 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक
पंजाब Trending

दूसरा बच्चा लडक़ी पैदा होने पर दिए जा रहे हैं 6 हज़ार रुपए

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा दूसरा बच्चा लडक़ी पैदा होने पर 6 हज़ार रुपए सहायता राशि के तौर पर दी जा रही है। यह जानकारी देते हुये सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि जहाँ इस योजना को लागू करने का उद्देश्य लड़कियों के लिंग अनुपात में सुधार करना है, वहीं महिलाओं को आंशिक मुआवज़ा प्रदान करके उनकी सेहत में बच्चे की प्रसूति से पहले और बाद में सुधार करना है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा 19 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5000 रुपए दो किश्तों में (3000 + 2000) दिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से इस योजना में विस्तार करते हुये अब दूसरा बच्चा लडक़ी पैदा होने पर 6000 रुपए दिए जा रहे हैं। यह राशि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दी जा रही है।
डा. बलजीत ने बताया कि पंजाब सरकार राज्य में लड़कियों के घट रहे लिंग अनुपात में सुधार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी आंगनवाड़ी सैंटरों में आंगनवाड़ी वर्करों की तरफ से इस वित्तीय सहायता के लिए फार्म भरे जाते हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधी लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंकड बैंक खातों/ डाकघर खातों में की जायेगी।
मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को तंदुरुस्त रखने के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में चालू वित्तीय साल के दौरान कुल 13321 महिला लाभार्थियों को 5.25 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जा चुकी है।
डा. कौर ने विभागीय अधिकारियों को हिदायत की कि राज्य के योग्य लाभार्थियों के फार्म तुरंत भरने यकीनी बनाऐ जाएँ। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को इस सम्बन्धी जागरूक करके अधिक से अधिक लाभ पहुँचाया जाये। उन्होंने कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए लाभार्थी अपने जि़ले के आंगनवाड़ी सेंटर/ दफ्तर बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर और दफ़्तर जि़ला प्रोग्राम अफ़सर के साथ भी संपर्क कर सकते हैं।