Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

दो कारें आपस में टकराई, 2 छोटे बच्चों सहित 6 लोग घायल

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
चंडीगढ़—अंबाला हाईवे पर स्थित रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर दो कारें आपस में टकरा गई और हादसे में 2 छोटे बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। एक कार बेकाबू होकर डिवाईडर पार कर दूसरी कार से जा टकराई और हादसा हो गया। टक्कर के बाद गाड़ी के एयरबैग खुल जाने से कार में सवार सभी लोग सलामत हैं। हालांकि सबको गंभीर चोटें आई है और उनका इलाज चल रहा है। घायलों को इलाज के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को साइड कर यातायात शुरू करवाया।
मौके से मिली जानकारी अनुसार घटना सुबह साढ़े दस बजे की है और हादसा उस समय हुआ जब फ्लाईओवर के ऊपर एक कार सड़क किनारे खड़ी थी। अंबाला की ओर से आ रही आल्टो कार जैसे ही कार के नजदीक पहुंची तो साइड में खड़ी कार एकदम से चल पड़ी ओर फ्लाइओवर के बीच आ गई, जिस कारण ओल्टो कार चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कार डवाईडर क्रास कर दूसरी ओर सामने से आ रही स्वीफ्ट कार से जा टकराई। कार में संदीप, उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे सवार थे। कार का एयरबैग खुल जाने के कारण बचाव हो गया और बड़ा नुकसान होने से बच गया। हादसे में ऑल्टो कार चालक व गाड़ी में सवार लोग भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे का कारण बनने वाला कार चालक हादसा देख अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

0 Comments