Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर
पंजाब Trending

दो महिलाएं पांच किलो चरस सहित गिरफ्तार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो महिलाओं को पांच किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी का दो दिन का रिमांड हासिल किया है।
एएसआई कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने नशे के खात्मे के सख्त निर्देश दिए हैं, जिसके अनुसार पुलिस रोजाना नाकाबंदी कर रही है। एएसआई ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो महिलाएं चरस लेकर डेराबस्सी की ओर बेचने के लिए आ रही हैं। नाकाबंदी दौरान जब दो महिलाओं को रोका गया और उनकी तलाशी ली गई, तो उनसे पांच किलो चरस बरामद की गई। आरोपी महिलाओं की पहचान नेपाल निवासी सुनपुरा रोका (50), खुमी कलां खड़का (55) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को डेराबस्सी न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ के दौरान आरोपियों से और भी खुलासे होने की उम्मीद है।