Saturday, 25 July 2026
Breaking News
टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया
पंजाब Trending

दो मोटरसाइकिल चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

लालड़ू, कृत्रिका:
लालड़ू मंडी से दो मोटरसाइकिल चोरी होने की स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुखदेव सिंह पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 4, सरदारपुरा कॉलोनी लालड़ू ने अपनी शिकायत में कहा कि पिछले दिनों उसका मोटरसाइकिल लालड़ू मंडी से किसी ने चोरी कर लिया था। जिसकी उसने अपने स्तर पर काफी खोज की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। उसे पता चला कि पिछले दिनों सुनील कुमार पुत्र नत्थू राम निवासी निकट गुरुद्वारा, सरदारपुरा कॉलोनी, लालड़ू का भी मोटरसाइकिल चोरी हो गया है। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।