Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

द्विभाषी वाट्सऐप चैटबोट-कम-हेल्पलाइन ‘ई-जीएसटी’ लॉन्च

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सम्बन्धी करदाताओं के सवालों और मुद्दों के समाधान के लिए पंजाब के वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा द्वारा एक द्विभाषी वाट्सऐप चैटबोट-कम- हेल्पलाइन नंबर 9160500033 जारी किया गया।
कराधान विभाग की महीनावार जि़ला-स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान इस सेवा की शुरुआत करते हुए चीमा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जी.एस.टी. के विभिन्न पहलुयों संबंधी जानकारी लेने के लिए पंजाबी या अंग्रेज़ी में इस चैटबोट पर वाट्सऐप कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल फीडबैक विधि को मज़बूत करने के साथ-साथ करदाताओं को सेवाओं की आपूर्ति को आसान बनाने की नीति के अंतर्गत शुरू की गई है।
इस चैटबोट पर उपलब्ध सुविधाओं संबंधी जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि कोई भी नागरिक या व्यापारी 9160500033 पर वाट्सऐप द्वारा रजिस्ट्रेशन, रिटर्न, कम्पोजीशन, टैक्स भुगतान, ई-वे बिल, ई-इनवॉइस, इन्पुट टैक्स क्रेडिट, नागरिक से सम्बन्धित जानकारी, कार्यालय या अधिकारी संबंधी जानकारी, जीएसटी संबंधी आम जानकारी या सुझाव प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के द्वारा जी.एस.टी. पोर्टल से सम्बन्धित तकनीकी समस्याओं या शिकायतों संबंधी भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
इस दौरान वित्त मंत्री ने कराधान विभाग की जि़ला स्तरीय कारगुज़ारी का जायज़ा भी लिया। अग्रणी जिलों की कारगुज़ारी की सराहना करते हुए स. चीमा ने जि़ला स्तरीय अधिकारियों को सलाह दी कि वह व्यक्तिगत रूप से एक दूसरे की कारगुज़ारी से सीखें, जिससे वह अपनी पेशे संबंधी गुणों को और अधिक निखार सकें। उन्होंने अधिकारियों को करदाताओं के प्रति विनम्रता वाली पहुँच अपनाने और करदाताओं को यकीन दिलाने के लिए कि विभाग उनकी सुविधा के लिए काम कर रहा है, नवीन उपायों को अपनाने के लिए कहा।