Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब

धान की फसल चोरी-छिपे दूसरे शहरों में ले जाकर मार्केट फीस की चोरी करने वाले व्यापारी काबू

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
मंडी फीस की चोरी कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा रहे व्यापारियों को किसानों ने काबू कर लिया। पिछले लंबे समय से इस कार्य में लोगों को काबू करने के बाद मौके पर ही मार्केट कमेटी के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।
जानकारी अनुसार भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुरा अबोहर के कन्वीनर जगजीत सिंह, बल्लुआना के कन्वीनर निर्मल सिंह भारतीय किसान यूनियन के बब्बल बुट्टर तथा किसान नेता सुखजिंदर सिंह व राजन अन्य किसानों ने सरेआम धान की फसल अबोहर मंडी से ले जाकर दूसरे शहरों की मंडियों में महंगे दामों पर बेचने वाले कुछ व्यापारियों को मार्केट फीस की चोरी करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उपरोक्त सभी लोग अनाज मंडी से धान ट्रक नंबर पीबी 13 बीएफ 9951 में लोड कर भेजने के लिए दूसरी मंडी में ले जा रहे थे। चोरी-छिपे सरकारी बारदाने से निकालकर फसल को दूसरे शहर की मंडियों में ले जाने वाले उपरोक्त व्यापारी यहां से निकलने की फिराक में थे। इसी दौरान किसान नेताओं ने इन्हें मौके पर ही काबू कर लिया और मंडी बोर्ड के अधिकारियों के हवाले कर दिया।